फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निदान की क्षमता समेटे हुए श्रीमद्भागवत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री रामकृष्ण सेवा संस्थान की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डा. एसके उपाध्याय ने कहा कि दो से नौ अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हरि मंदिर में किया जाएगा। इसके साथ ही त्रिदिवसीय योग शिविर भी आयोजित किया जाएगा। कथा का रसपान पंडित जय प्रकाश याज्ञिक करेंगे।
विज्ञापन

दो अप्रैल को हरि मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। महासचिव सुशांत सिंघल ने बताया कि योग शिविर में योगाचार्य सुरेंद्र शर्मा अपने शिष्यों के साथ शामिल होंगे। आठ अप्रैल को जांच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा, जिसमें दिल्ली के एक अस्पताल से चिकित्सकों की टीम जांच करेगी। पंडित जय प्रकाश याज्ञिक ने कहा कि श्रीमद्भागवत मात्र पांच हजार वर्ष पुराने युग की घटनाओं का इतिहास नहीं है, बल्कि यह सर्वकालिक और सामयिक ग्रंथ है, जो वर्तमान समय में समाज की समस्याओं को सुलझाने की भी क्षमता स्वयं में समेटे हुए है। सुरेंद्र शर्मा, संजय त्यागी, डा. महेश शर्मा, रितिका शर्मा, हरीश चावला, डा. अंकुर उपाध्याय, डा. नूतन उपाध्याय, डा. उपशम, डा. मीनल गोयल, डा. आरएस त्यागी, डा. एसके गुप्ता, डा. विराम, डा. दीप्ति उपाध्याय, डा. सुनील शर्मा, डा. श्रीकांत शर्मा, डा. पीयूष कपिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें