सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग राज्यसभा के चुनाव में सपा प्रत्याशी जया बच्चन के प्रस्तावक बने हैं। सपा प्रत्याशी ने शुक्रवार को लखनऊ विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पर्चा भरा।
नगर विधायक संजय गर्ग ने बताया कि उनके समेत 10 विधायक सपा की राज्यसभा प्रत्याशी के प्रस्तावक बने। इनमें पहले स्थान पर वे स्वयं हैं। उन्होंने बताया कि सपा प्रत्याशी जया बच्चन का राज्यसभा पहुंचना तय है।