फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शब्द कीर्तन और लंगर के साथ गुरुद्वारे का वार्षिकोत्सव संपन्न
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गुरुद्वारा गंगोह खालसा वजीरपुर के सालाना उत्सव पर रविवार को शब्द-कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा वजीरपुर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अखंड पाठ आरंभ किया गया था। रविवार को पाठ का समापन किया गया। इस अवसर पर वातावरण जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के गगनभेदी उच्चारण से गूंज उठा। इसके बाद गुरूद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। आनंदपुर साहिब से रागी हरजिंद्र सिंह खालसा अपनी टीम के साथ गुरू महिमा का बखान करने पहुंचे। गुरू द्वारे के हेड ग्रंथी अमरजीत सिंह के अलावा प्रबंध कमेटी के लोगों का भी कार्यक्रम में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें