फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने उद्यमियों को दी इंडस्ट्री पॉलिसियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्री से जुड़ी पॉलिसियों के बारे में बताया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की मासिक बैठक में जीएम डीआईसी की संयुक्त निदेशक कल्पना ने उद्यमियों को इंडस्ट्री से जुड़ी पॉलिसियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को इंडस्ट्रीयल इस्टेट में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक कल्पना ने कहा कि उद्योग हेतु लैंड पर स्टांप शुल्क की छूट है। साथ ही उन्होंने 21 व 22 फरवरी को होने वाले उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन की जानकारी दी और उद्योग को बढ़ाने व सरकारी योजनाओं में मद्द के लिए उद्यमियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग से जुड़ी समस्याओं को उद्योग बंधु मीटिंग में रखवा सकते हैं। चैप्टर चेयरमैन विजय गिरधर ने लखनऊ में 23 फरवरी से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय अखिल भारतीय सौर शिखर सम्मेलन की जानकारी दी। इससे पूर्व उद्यमियों ने संयुक्त निदेशक का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपकराज सिंघल, जर्रार बेग, रघुराज गुप्ता, शिव प्रसाद अग्रवाल, ब्रिजेश कंसल, सेठ कुलदीप, देवी दयाल शर्मा, अनु छाबड़ा, मुकीम अब्बासी, रवि श्रीवास्तव, सुधीर गर्ग, पंकज गुप्ता, ईशान गौड, शुभम राज सिंघल, कुणाल गिरधर, सुमित धवन, अमित तायल, गिरीश कोहली, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें