फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा नगर के श्रीरामलीला भवन से शुरू होकर नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस रामलीला भवन में संपन्न हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम तिरंगा यात्रा के तहत नगर के श्रीराम लीला भवन में एकत्र हुए और यहां से नगर के विभिन्न बाजारों से होकर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने देश के अमर शहीदों के बलिदान के बारे में प्रकाश डाला तथा संगठन की मजबूती व युवाओं से एकजुटता के साथ हिंदुत्व की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा श्रीरामलीला भवन से शुरू होकर मेन बाजार, तहसील रोड, कोतवाली रोड, नगर पालिका चौक से बाईपास होते हुए पुराना बस अड्डा, नया बस अड्डा तथा होली चौक, महादेव मंदिर आदि स्थानों से होते हुए वापस श्रीरामलीला भवन में संपन्न हुई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, धीरज सिंघल, मनोज गोयल, बालेश सैनी, प्रदीप सिंघल, अरविंद रुहेला, सचिन शर्मा, आलोक जैन, मनीष भार्गव, अमित शर्मा, ईशु भारद्वाज, वरुण मित्तल, नीरज नामदेव, मनप्रीत ठाकुर, सोनू धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें