सहारनपुर। एक ही व्यक्ति की नाम देवबंद के चार गांवों में करीब 18 एकड़ भूमि होने के चलते जिला प्रशासन ने सीलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एमएलसी उमर अली की मां बिस्मिल्ला बेगम सीलिंग की भूमि छिपाने के मामले में उन्हें नोटिस भेजकर जिला प्रशासन ने 8 फरवरी को बुलाया गया है।
देवबंद तहसील के एक व्यक्ति भोपाल सिंह पुत्र राम सिंह के नाम से गांव गुनारसा, नूरपुर, इसरपुर और इमलिया में जमीन है। जो सीलिंग सीमा से अधिक बताई जा रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि एसडीएम देवबंद से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि सीलिंग की भूमि के ही एक मामले में बिस्मिल्ला बेगम को नोटिस भेजकर 8 फरवरी को तलब किया है। उन्होंने बताया कि यह नोटिस वर्ष 1997-98 के आधार पर ही भेजे गए हैं। तब यह मामला हाईकोर्ट में चला गया था। वर्ष 2012 में इस मामले को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को उनका पक्ष जानने के लिए बुलाया गया है।