फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदमावति को लेकर प्रस्ताव रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर ने कहा कि संजय लीला भंसाली एवं वाया काम मोशन पिक्चर के बैनर तले बनी फिल्म पद्मावत में मां पद्मावती का फिल्मांकन को गलत ढंग से प्रस्तुत किया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भंसाली अपनी इस फिल्म को प्रदर्शित न करें और इस फिल्म को बनाने में जो व्यय हुआ है। उसका समस्त पैसा क्षत्रिय समाज देगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में साहब सिंह पुंडीर ने कहा कि वे समस्त क्षत्रिय समाज की ओर से संजय लीला भंसाली को आश्वस्त करते हैं कि इस फिल्म को बनाने में करीब दो सौ करोड़ रुपये लगे हैं। यह पूरी रकम क्षत्रिय समाज उसको देगा। इसकी पहल समस्त क्षत्रिय समाज की ओर से दो करोड़ रुपये की धनराशि का चेक देकर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके एवज में भंसाली को पद्मावत का प्रदर्शन रोकना होगा। उन्होंने कहा कि मां पदमावती 125 करोड़ देशवासियों की प्रेरणास्रोत है। जिन्होंने अग्नि में अपनी आहुति देकर समस्त नारी जाति के चरित्र की रक्षा की। दूसरी ओर वह लुटेरा अलाउद्दीन खिलजी जिसको इस फिल्म में बढ़ा चढ़ा कर प्रदर्शित किया है। हमारा समस्त क्षत्रिय समाज इसकी घोर निन्दा करता है। यदि इसके बावजूद भी भंसाली इस फिल्म को प्रदर्शित करते हैं तो इसका नतीजा गंभीर होगा। लोकतांत्रिक तरीके से फिल्म का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उधर, नागल में हिंदू जागरण मंच की बैठक में जिला प्रचार मंत्री शुभम पंडित ने कहा कि राजपूत समाज के 250 अज्ञात लोगों पर प्रशासन ने मुकदमा कायम कर समाज को डराने का काम किया है जबकि शांति पूर्ण विरोध अपराध की श्रेणी में नहीं आता। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने तानाशाह पूर्ण रवैया अपनाया तो मंच जेल भरो आंदोलन के साथ साथ सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन करेगा। बैठक में संदीप सैनी, विभोर शर्मा, जोगेन्द्र सैनी, सुमित कुमार, लोकेश सैनी, दुष्यंत सैनी, कुलदीप राणा, हिमांशु, राजबीर, मोहित, अश्वनी, आशू, योगेन्द्र राणा, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें