फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन चार लोगों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन चार लोगों ने किया नामांकन
विज्ञापन


सहारनपुर। सहारनपुर क्लब के 28 जनवरी को होने वाले त्रैवार्षिक चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन कुल चार लोगों ने नामांकन किया। पहले दिन नामांकन करने वालों में ज्यादातर उम्मीदवार ज्वाइंट ग्रुप के हैं।
मंगलवार को सचिव पद के लिए सतेंद्रपाल सिंह और कमलजीत सिंह ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव पद के लिए हेमंत जोशी तथा सदस्य के लिए मोहित गुलाटी और पंकज बंसल ने नामांकन किया। नामांकन करा रहे सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि नामांकन बुधवार को भी होगा। चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थन से केजी अग्रवाल ग्रुप में उत्साह
सहारनपुर क्लब के चुनाव में प्रत्याशी उतारने वाले केजी अग्रवाल ग्रुप को मंगलवार को तीसरे ग्रुप के सचिव पद के प्रत्याशी अनिल भारद्वाज ने समर्थन का एलान कर दिया। केजी अग्रवाल ग्रुप ने अनिल भारद्वाज को माल्यार्पण कर अपने ग्रुप में स्वागत किया। इस मौके पर रविंद्र सिंह, अक्षय जैन, गुलशन कात्याल, जोधवीर सिंह बत्रा, सचिन मैत्रे, रामराजीव सिंघल, मुकेश गोयल, अतुल नैब, पिंकी, अवनीत नागपाल, अलंकार किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें