फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 25 जगहों पर बनेंगे वेंडिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 25 जगहों पर बनेंगे वेंडिंग जोन
विज्ञापन

सहारनपुर। फल, सब्जी आदि सामान की फेरी लगाने वालों के कारण शहर के बाजारों में अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ रही है। इससे निजात दिलाने की कवायद के तहत ही नगर निगम ने शहर में 25 जगहों को वेंडिंग जोन घोषित करने की तैयारी की है। इससे जहां फेरी वालों को निश्चित स्थल उपलब्ध होगा, वहीं अतिक्रमण से भी राहत मिल सकेगी।
बताएं कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश पथ विक्रता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) नियमावली 2017 तैयार की है। नगर विकास विभाग के निर्देश पर पहले चरण में प्रदेश के 30 शहरों में वेंडरों (पथ विक्रेताओं) का सर्वे कराया जा रहा है। इनमें से 14 शहरों में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इन 14 शहरों में सहारनपुर भी शामिल है। यहां कुल 8124 वेंडर चिन्हित किए गए हैं। इतना ही नहीं, नगर निगम सहारनपुर ने डूडा के साथ मिलकर शहर में वेंडिंग जोन के लिए जगह भी चिन्हित कर ली हैं। शहर में कुल 25 जगहों का चयन किया गया है, जिन्हें वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। इन जोन में रेहड़ी और ठेले वालों केे दुकान के लिए जगह और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यानी लोगों को सब्जी या फल आदि खरीदने के लिए बाजार में नहीं भटकना पड़ेगा। उन्हें एक निश्चित स्थान पर सामान मिलेगा।
विज्ञापन

----
मंगल बाजार को अन्य जगह पर ले जाने की मांग
नेहरू मार्केट क्षेत्र में लगने वाले मंगल बाजार को अन्य जगह पर ले जाने की मांग भी उठने लगी है। कमल तनेजा, सचिन तनेजा, सोनू अरोड़ा आदि ने महापौर संजीव वालिया को ज्ञापन सौंपकर मंगल बाजार को अन्य जगह पर ट्रांसफर कराने की मांग की है। बताया है कि साइकिल स्टैंड संचालक भी गलत तरीके से पैसा वसूली कर रहा है। ज्ञापन देने वालों में अभय अरोड़ा, प्रदीप, मनी टंडन, राहुल टंडन, सागर, अंकुश, विकास, सुमित आदि शामिल रहे।
---
हमने वेंजडिंग जोन के अलिए शहर में 25 जगहों को फाइनल कर लिया है। यह जगह शहर भर में हैं। इससे किसी भी क्षेत्र में रहने वाले ग्राहक को खरीददारी के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे एक ओर जहां नगर निगम की कमाई बढ़ेगी। वहीं सड़कों से काफी हद तक अतिक्रमण भी हटेगा। हम जल्द ही वेंडिंग जोन पर काम करने वाले हैं।
विज्ञापन

गौरव वर्मा, नगरायुक्त।

वेंडिंग जोन के लिए जगह की तलाश की गई है। मेरा सभी रेहड़ी और ठेले वालों से अनुरोध है कि वह इसमें हमारा साथ दें। जब रेहड़ी और ठेले वालों को जोन में जगह मिल जाएगी तो निश्चित ही सड़कों से अतिक्रमण भी कम होगा। और शहर की सूरत भी बदलेगी।
- संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें