फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के केबिल उतारने के विरोध में भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के केबिल उतारने के विरोध में भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव अंबहेटा चांद के चार किसानों पर जेई द्वारा बकाया बिल को लेकर थाने में तहरीर के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर धावा बोलकर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीओ व जेई को भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने बीच बैठा लिया। बाद में एसडीओ के आश्वासन के बाद भाकियू ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

गांव अंबहेटा चांद के चार किसानों पर विद्युत निगम का बकाया बिल होने पर जेई ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर देकर उनका केबिल उतरवा लिया था। इसके विरोध में भाकियू तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में किसान व भाकियू कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की सुबह चकवाली बिजलीघर पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीओ संजय सिंह, जेई धर्मेंद्र नोटियाल, अनिल नेगी को भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने बीच बैठा कर वार्ता की। एसडीओ ने किसानों को बकाया जमा करने के लिए दो माह का समय दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि थाने से तहरीर वापस लेकर केबिल जोड़ दिया जाएगा। एसडीओ के इस आश्वासन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर तानसेन, मोहन, सुरेंद्र, अभय सिंह, अशोक चौहान, कान सिंह, शिवचरण, मान सिंह, नानक सिंह, धूम सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें