फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने पहले ही ली थी नई कार, दिखाने गए थे लुधियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डेयरी संचालक सोमनाथ भंडारी ने लगभग डेढ़ महीने पहले ही नई कार खरीदी थी। वह अपनी बेटी को नई कार दिखाने और अपने दोहते के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए लुधियाना गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

सोमनाथ भंडारी की बेहट रोड पर डेयरी है। उन्होंने दो दिन पहले ही नया ऑफिस भी बनाया था। जबकि डेढ़ माह पूर्व नई आई-20 कार खरीदी थी।
सोमनाथ के भाई अशोक ने बताया कि बुधवार को सोमनाथ की लुधियाना निवासी बेटी आस्था के बेटे का जन्मदिन था। सोमनाथ ने अपनी नई कार बेटी को दिखाने के लिए दोहते की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। बुधवार को सुबह ही अपनी नई कार से पूरे परिवार के साथ लुधियाना पहुंच गए। सोमनाथ ही कार चलाकर ले गए थे। फिर रात को ही वहां से लौट लिए। थकान होने के बावजूद उधर से भी कार सोमनाथ ही चलाकर लाने लगे। अशोक ने बताया कि रात को उन्होंने रुकने से इंकार कर दिया क्योंकि डेयरी पर दूध का टैंकर रात में ही पहुंच रहा था और सुबह दूध की सप्लाई की जानी थी। जिस कारण वे लोग रात में ही सहारनपुर के लिए चल दिए। उन्होंने थकान की भी परवाह नहीं की। जिसके चलते उन्हें झपकी आ गई और खड़ी बस से उनकी कार टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें