फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में जारी किया गया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी के संस्थापक एवं सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका लगाए जाने के बाद से ही जिले भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। थानों को सतर्क कर दिया गया है। साथ ही दंगा नियंत्रण वज्र वाहन के साथ जिले भर में फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन

नगर निकाय के चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है। साथ ही धारा 144 भी लागू है। चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका लगाए जाने के बाद से तनाव की स्थिति बन गई है। जिसको देखते हुए जिले भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
शुक्रवार को रासुका तामील कराए जाने के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने सभी थानों को अलर्ट रहने और फोर्स के साथ क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। शहर के सभी थाना क्षेत्रों विशेषकर कोतवाली देहात को अलर्ट कर दिया गया है। दंगा नियंत्रण वाहन के साथ फोर्स ने शहर और आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च कर किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने पर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शहर और आसपास के इलाके में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। सभी थाने को अलर्ट कर दिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
सहारनपुर हिंसा में अब तक 6 पर एनएसए
सहारनपुर। शब्बीरपुर से लेकर सहारनपुर में हुई हिंसा के मामलों में अब तक छह लोगों पर रासुका लगाई जा चुकी है। जिनमें चंद्रशेखर उर्फ रावण के अलावा शब्बीरपुर ग्राम प्रधान शिवकुमार, शब्बीरपुर का ही सोनू पर रासुका लगाई जा चुकी है। जबकि राजपूत पक्ष के अंबेहटा चांद निवासी सुधीर, सोनू तथा विलास उर्फ राजू शामिल हैं।
भीम आर्मी ने दी थी भूख हड़ताल की चेतावनी
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने 15 दिन पूर्व कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए चंद्रशेखर पर पुलिस-प्रशासन द्वारा रासुका लगाए जाने की आशंका जताई थी। चेतावनी दी थी कि चंद्रशेखर पर रासुका लगाई गई तो भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें