राधा अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया
देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में राधा अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बैंडबाजों के आकर्षक झांकियों और कीर्तन मंडली के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
मंदिर परिसर से सुबह प्रभातफेरी व दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिव चौक, गीता भवन और सर्राफा बाजार होते हुए श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची। जहां पर भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों द्वारा दर्शन कर मंगल गान किया गया। कीर्तन मंडली द्वारा आरती उपरांत शोभायात्रा सर्राफा बाजार से मित्रसेन चौक होते हुए वापस मंदिर में पहुंची। रास्ते में भक्तों ने दही, दूध, केशर और फूलों से होली खेली। ढाढ़ी और ढाढिन का नृत्य और मंगल गान किया गया। राधा वल्लभ मंदिर में ठाकुरजी के दिव्य दर्शन, मंगला आरती, ध्वजारोहण एवं बधाई गान पर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर सुखलाल गोस्वामी, नितिन गोस्वामी, लालजी गोस्वामी, मुदित लाल गोस्वामी, नवनीत लाल गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, विनोद गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, राजकुमार जाटव आदि रहे।