फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई जगहों पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

राज विहार कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में श्री गणेश भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर गणेश उत्सव का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व बैंडबाजों संग भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पेपर मिल रोड पर अबीर गुलाल एवं पुष्प वर्षा कर भगवान श्री गणेश का स्वागत किया गया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान तिलक कर प्रणाम किया। हिंदी एवं मराठी में भगवान श्री गणेश की आरती उतारी गई। संदीप शर्मा ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने बताया कि चार सितंबर तक प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पांच सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान एसडी शर्मा, संदीप गर्ग, अक्षय त्यागी, योगेश शर्मा, पीडी अरोड़ा, विनय स्वामी, रमेश बंसल, संजय पलसुले, सुनीता बंसल, उत्तरा निगोस्कर, सुषमा त्यागी, आशु गर्ग, मधु गुप्ता, आभा बंसल, संगीता, अंजली टंडन मौजूद रहे।
वहीं, राघवपुरम में पिंकी और पवन गांधी के निवास पर पंडित सुनील शास्त्री ने पूजा-अर्चना भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित कराई। सर्वप्रथम भगवान को दूध व गंगाजल से स्नान कराकर श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात राजरानी गांधी, सिमरन व हर्ष गांधी ने आरती उतारी। इस दौरान अंजली, नंदन अरोड़ा, विजय अरोड़ा, रमा किशन, मनोज भावना, मुकेश ज्योति, ऋषि नीलू, हरीश, अजय, रोहन बहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें