फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था का इंजन साबित होगा जीएसटी: अनिल पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था का इंजन साबित होगा जीएसटी: अनिल पाठक
विज्ञापन


सहारनपुर। वाणिज्यकर विभाग के एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 अनिल पाठक ने कहा कि जीएसटी कानून देश की अर्थव्यवस्था के लिए इंजन साबित होगा। इससे व्यापार का सरलीकरण होगा और व्यापारियों से लेकर आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
शनिवार को दिल्ली रोड स्थित वाणिज्य कर भवन में जीएसटी दिवस समारोह में एडिश्नल कमिश्नर ने कहा कि व्यापारी के लिए टैक्स इनवॉइस एक पवित्र दस्तावेज होता है। इसकी पवित्रता को बरकरार रखने पर व्यापारी किसी भी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। जीएसटी में कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 अशफाक अहमद ने कहा कि आज का दिन देश के इतिहास में एक क्रांतिकारी दिन साबित होगा क्योंकि जीएसटी आजादी के बाद देश का सबसे बड़ा कर सुधार कार्यक्रम है। सीके पटेल ने कहा कि इस बदलाव का सभी भारतीयों को स्वागत करना चाहिए। डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार, विपुल सिंघल औैर असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम ने जीएसटी पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर विपुल सिंघल के नेतृत्व में जीएसटी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें व्यापारी दिनेश सिंघल ने प्रथम, अशोक पुंडीर ने द्वितीय एवं हिजबुल रहमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन ज्वाइंट कमिश्नर शरद शुक्ला ने किया। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 विनय अस्थाना सभी का आभार जताया। एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-2 कृष्ण प्रताप, ज्वाइंट कमिश्नर सत्यनारायण, बाबूराम, राकेश बर्णवाल, डिप्टी कमिश्नर बी पी सिंह, नीरज सिंह, एन के पांडे, अंबिका सिंह, सी बी डुगरकोटी, आरके जौहरी, सुरेश कनोडिया, एसपी वर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर संजीव सिंह, ब्रजेश मिश्र, सुनील गुप्ता, रमेश सिंह, अजय कुमार, प्रशांत सिंह, प्रशांत व्यास, सुनील कुमार, कौशलेश, आदितेय मिश्र, कुलदीप, राजीव, सुरेश गर्व्याल, अंकिता पिलानिया, वाणिज्यकर अधिकारी जितेंद्र प्रताप वर्मा, राकेश सिंह, शैलेंद्र कुमार, शैलेंद्र सिंह, अवध कुमार, भारतेंदु मोहन मिश्र, व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग, मुकुंद मनोहर गोयल, महेश नारंग, एडवोकेट देवेंद्र वाधवा, राजेश वाधवा, डीके जैन, दीपक जैन, आरके जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें