फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, दीपक चतुर्वेदी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसएसपी ने दो थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। नगर कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी को हटा दिया गया है। जबकि डीसीआरबी से छोटे सिंह को नांगल की जिम्मेदारी दे दी गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने नगर कोतवाली क्षेत्र और नागल थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इन थाना क्षेत्र के प्रभारियों को बदल दिया है। नागल थाना प्रभारी संजीव कुमार विश्नोई को नगर कोतवाली का चार्ज दिया गया है। जबकि डीसीआरबी प्रभारी छोटे सिंह को नांगल का थाना प्रभारी बनाया गया है। नगर कोतवाली निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी को हटाकर अपराध शाखा की विवेचना सेल में भेज दिया गया है। दीपक चतुर्वेदी को रामनगर बवाल के बाद देहात कोतवाली से हटाकर नगर कोतवाली का चार्ज दिया गया था।
इमरान मसूद को रोका, राहुल भारती को मिलवाया
सहारनपुर। जिला कारागार में बंद चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने के लिए दलित नेता राहुल भारती बृहस्पतिवार को अपने साथियों के साथ जिला कारागार पहुंचे। प्रशासन की अनुमति के बाद उन्हें रावण से मिलने की अनुमति दे दी गई। जिस पर लोग हैरान रह गए। जबकि दो दिन पूर्व कांग्रेस नेता इमरान मसूर को प्रशासन ने रावण से मिलने नहीं दिया था। प्रशासन ने रावण से किसी भी नेता के मिलने पर रोक की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें