फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान मसूद को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरान मसूद को गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रवादी महासभा के अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा है कि दलित समाज के हितैषी बनने का प्रयास कर रहे कांग्रेस नेता इमरान मसूद पहले सड़क दूधली में बाबा साहब की शोभायात्रा निकलवाएं। सिर्फ माहौल बिगाड़ने का ही प्रयास कर रहे हैं इमरान मसूद। बवाल के असली मास्टर माइंड इमरान मसूद हैं। रावण को तो सिर्फ मोहरा बनाया गया है। जिले में अमन चैन बनाने के लिए इमरान मसूद को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी को तहरीर भी दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का नाम फिर से कांशीराम के नाम पर किया जाए। महापुरुष किसी समाज विशेष के नहीं राष्ट्र की धरोहर हैं।
विज्ञापन

बेगुनाहों को जेल ने भेजा जाए
सहारनपुर। बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मिलकर निर्दोषों को जेल न भेजे जाने की मांग की। बसपा नेता काजी शादान मसूद ने कहा कि रामनगर में हुई घटना में पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू और उसके भतीजे मुकेश कुमार का नाम राजनीतिक षड्यंत्र केे तहत शामिल किया गया है। जबकि दोनों लोग जिले से बाहर एक कार्यक्रम में थे। अधिकारियों द्वारा दलितों का जानबूझकर उत्पीड़न किया जा रहा है। बसपा किसी भी हिंसा और हिंसा करने वाले का समर्थन नहीं करती, लेकिन चाहते हैं कि कोई बेगुनाह जेल न जाए। प्रतिनिधि मंडल में जोन प्रभारी नरेश गौतम, एमएलसी महमूद अली, माजिद अली, पूर्व विधायक महीपाल सिंह, योगेश कुमार, लोधी कुमार, रणधीर बेनीवाल, मियां बबलू जैदी, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, इमरान मलिक, हंसराज गौतम, रकम सिंह सैनी, राव लईक, बबलू कुमार, इकराम, सेठपाल, राजेश, आशीर्वाद, सलमान, राजकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें