फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 ग्राम पंचायतों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की 51 ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप मेें प्रस्तुत किया जाएगा। इसके तहत इन ग्राम पंचायतों के चयन के लिए सर्वे शुरू कराया जा रहा है। इसके बाद इन ग्राम पंचायतों में कई कार्य होंगे और शहर की तर्ज पर ही पथ प्रकाश की व्यवस्था में रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग की देखरेख में मनरेगा के तहत भी इन ग्राम पंचायतों में कार्य कराए जाएंगे। दरअसल, जनपद की 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में करीब 400 में ग्राम सचिवालय विकसित किए जा चुके हैं और 820 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में चल रहे कार्यों के तहत अब 51 ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है। इसको लेकर पिछले दिनों दिल्ली में हुए कार्यक्रम में देश की कई ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों से भी ग्राम प्रधानों को अवगत कराया गया था। इसी को देखते हुए जिला पंचायत राज विभाग ने 51 ग्राम पंचायतों के चयन के लिए सर्वे शुरू करा दिया है, जिसको दो सप्ताह में पूरा किया जाएगा। खासकर शहर की तर्ज पर स्ट्रीट लाइटों के खंभों तिरंगे के रूप में रंग-बिरंगी एलइडी स्ट्रिप लगाई जाएंगी। इन ग्राम पंचायतों के प्रमुख चौराहों पर राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया जाएगा।
होंगे यह प्रमुख कार्य
-- ग्राम पंचायत के हर चौराहे व गली में पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था होगी
-- इन ग्राम पंचायतों की प्रत्येक गली में सीसी सड़क का निर्माण होगा
-- सरकारी स्कूलों की चहारदीवारी कराने के साथ ही रंगाई-पुताई के अलावा टाइल्स भी लगाई जाएंगी
-- आंगनबाड़ी केंद्रों का सुंदरीकरण होगा। बच्चों के खेलने की व्यवस्था की जाएगी
-- निर्धारित स्थान पर ही ग्राम पंचायत का कूड़ा डाला जाएगा
-- घर-घर कूड़ा एकत्र करने की भी योजना के तहत काम होगा
-- तालाबों का सुंदरीकरण आसपास पंचायत बाजार भी बनाए जाएंगे
ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने की योजना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों का सर्वे कर चयन किया जा रहा है। जल्द इसके तहत कार्य भी शुरू होगा। - आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें