फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल के सात बंदियों सहित 51 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को जिला जेल के सात बंदियों सहित कुल 51 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही जनपद में अभी तक पॉजिटिव आए मरीजों का आंकड़ा 9566 पर पहुंच गया है। उधर, शनिवार को 37 लोग ठीक भी हुए है।
विज्ञापन

शनिवार को मिले संक्रमितों में जिला जेल के सात, सुभाष नगर के चार, हिम्मतनगर और सरसावा के तीन-तीन तथा स्टार पेपर मिल कॉलोनी, गांव ठोल्ला, पंत विहार, बजाज डेयरी, लक्ष्मी नगर के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा दुर्गा कॉलोनी, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, मिश्रान खालापार, गत्ता मिल, सुन्हेटी खरखड़ी, नानौता, आंबेडकरपुरम, शिव विहार, मदनपुरी कॉलोनी, न्यू अर्जुन नगर, घलौली देवबंद, न्यू शारदानगर, सलेमपुर भूकड़ी, एकता क्लीनिक, पठानपुरा, रामू गेट सहारनपुर, लिंक रोड, न्यू माधोनगर, शेखपुरा कदीम, सरसोहेड़ी, राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंजली विहार, साहिबजी नगर, दाबकी रोड पर एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें