फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती के लिए काउंसिलिंग में पहुंचे 51 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पद पर भर्ती के लिए प्रदेेश में चल रही 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में सहारनपुर को 51 और नए शिक्षक मिलने जा रहे हैं। मंगलवार को हुई काउंसिलिंग के लिए 56 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनके सापेक्ष 51 ही लोग पहुंचे।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद में 524 शिक्षक पहले मिल चुके हैं, जिनकी तैनाती हो चुकी है। इसी क्रम में अब सहारनपुर में 56 और शिक्षकों की तैनाती होनी हैं, जिसके लिए मंगलवार को यूआरसी नुमाइश कैंप में काउंसिलिंग की गई। काउंसिलिंग के लिए सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा कराए गए। प्रमाणपत्रों की जांच की गई। काउंसिलिंग प्रक्रिया में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र सिंह और इंद्रजीत तथा लिपिक परिश्रम, सुरेंद्र बाबू, अजय धीमान, रामसुदन, रविंद्र, धर्मेश आदि मौजूद रहे। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग में शामिल हुए अभ्यर्थियों की तैनाती जल्द होगी। जो लोग काउंसिलिंग में नहीं आ पाए हैं उनको लेकर शासन का जो आदेश होगा उसका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें