फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर ग्रामीण से की 50 हजार की ठगी

विज्ञापन
गंगोह के बैंक के सीसीटीवी फुटेज में नजर आता ठग व शिकार हुआ किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर ग्रामीण से की 50 हजार की ठगी
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गांव दूधला निवासी एक किसान को झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। ठगी की खबर मोबाइल पर मैसेज मिलने से हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर व फुटेज देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम दूधला के ग्रामीण ईश्वर दयाल पुत्र नाथीराम से ठगी की वारदात दो जनवरी को घटित हुई थी। जबकि ईश्वर अपने भाई के साथ गंगोह के एक एटीएम से एक हजार रुपये निकालने गया था। जब वह एटीएम मशीन के पास गया तो पहले से मौजूद एक युवक ने सहायता करने के नाम पर एटीएम कार्ड ले लिया। बाद में युवक ने रुपये निकालने को एटीएम कार्ड लगाया लेकिन रुपये नहीं निकले। इससे वह वापिस घर लौट गया। कुछ देर बाद मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। कुछ देर बार 25 हजार रुपए और किसी अन्य खाते में ट्रांसफर का मैसेज आया। दोनों बार कार्ड को अंबेहटा में लगे एटीएम में इस्तेमाल किया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर व बैंक की सीसीटीवी फुटेज देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें