फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिलेभर में 26 घंटे में 50 मिलीमीटर बारिश, आठ डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शनिवार की दोपहर एक बजे से रविवार की अपराह्न तीन बजे तक 50 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसकी वजह से तापमान में भी आठ डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। जनपद में कई जगहों पर हल्का कीचड़ और जलभराव भी देखने को मिला।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शुक्रवार की रात आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसके चलते स्कूलों की छुट्टी भी कर दी गई थी। शनिवार की दोपहर शुरू हुई बारिश कभी तेज और कभी हल्की के साथ रविवार की सुबह करीब चार बजे तक बिना रुके होती रही। इसके बाद रविवार को दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे फिर फुहार की तरह बारिश शुरू हुई और शाम तक होती रही। हल्की हवा के साथ फुहार होने से मौसम ठंडा हो गया। नतीजा यह रहा कि, जो अधिकतम तापमान शुक्रवार को 33 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर रविवार को 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
न्यूनतम तापमान में भी दो दिन में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की बूंदाबांदी के बावजूद पुराना कलसिया रोड पर गांव बिशनपुर के पास सड़क के गड्ढे पानी से भर गए। जर्जर हुए शकलापुरी मार्ग पर भी गड्ढों में बारिश का पानी भरा नजर आया। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


आज भी हो सकती है बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने सोमवार को भी जनपद में बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि सोमवार को बारिश होने की 65 फीसदी संभावना है। मंगलवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
27 सितंबर-2326



26 सितंबर-2628
25 सितंबर-2733



24 सितंबर-2632
23 सितंबर-26.4-34



22 सितंबर-2632.5
21 सितंबर-2633
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें