फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी के 45000 छात्र फीस प्रतिपूर्ति से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय प्राइवेट आईटीआई मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह मंगलवार को सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की गलती के कारण अनुसूचित जाति और जनजाति के 45 हजार विद्यार्थी फीस प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह ने रुकी हुई फीस पूतिपूर्ति दिलाने की मांग प्रदेश सरकार से की। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि वर्ष 2019-20 के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। जो विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए उन्हें फेल दर्शाया गया है, जबकि जो छात्र अनुपस्थित थे उन्हें उत्तीर्ण कर दिया गया है। उन्होंने आईटीआई के शिक्षकों और स्टाफ के लिए आर्थिक पैकेज की मांग भी सरकार से की। कार्यक्रम में प्रवीण चौधरी, मनोज चौधरी, सलामत खान, विक्रांत सैनी, चंद्रपाल, विजय माकन, अरविंद सैनी, समीर मलिक, अशोक चौधरी, संदीप सैनी, अरुण बावरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें