फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिक्षा विभाग में नौकरी का झांसा देकर 45 हजार की ठगी

Fri, 03 Apr 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से शिक्षा विभाग में नौकरी का झांसा देकर 45 हजार रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

किला नवाबगंज निवासी नौशाद ने तहरीर देकर बताया कि परवेश नाम के एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। परवेश ने उसे शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया, जिस पर विश्वास करते हुए नौशाद ने उसे 45 हजार रुपये एडवांस के रूप में दे दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद परवेश अचानक गायब हो गया और टालमटोल करने लगा। नौशाद ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यहां तक कि उसने पुलिस में शिकायत करने पर भी धमकाया और कहा कि वह पुलिस से नहीं डरता। रुपये वापस नहीं करेगा। पीड़ित ने बताया कि कुछ भुगतान ऑनलाइन माध्यम से भी किया है। पीड़ित ने आरोपी से उसे जान-माल का खतरा बताया। पुलिस ने परवेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें