फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजीके क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमजीके क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की। समापन पर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच एमजीके क्रिकेट एकेडमी और एसबीबीए के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसबीबीए की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 223 रन का विशाल स्कोर बनाया। इनमें विवेक ने 104 और दीपक ने 85 रन की पारी खेली। एमजीके क्रिकेट एकेडमी के लिए आदिल खान ने तीन विकेट चटकाए। 224 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमजीके क्रिकेट एकेडमी की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16.4 ओवर में 224 रन बनाकर प्रतियोगिता आठ विकेट से जीत ली। शोएब ने 156, आदिल ने 34, सचिन ने रन 37 बनाए। मैन ऑफ द मैच शोएब को चुना गया। समापन पर मुख्य अतिथि रहे नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर एसडीसीए के सचिव लतीफुर्रहमान, साजिद उमर, राकेश शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, नीरज गोयल, संजय शर्मा, नदीम खान, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें