फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजीके क्रिकेट एकेडमी ने 50 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
एमजीके क्रिकेट एकेडमी ने 50 रन से जीता मैच
विज्ञापन

सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को एमजीके क्रिकेट एकेडमी और अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। एमजीके क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 50 रन से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमजीके क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 22 ओवर में 124 रन पर आउट हो गई। इनमें निखिल ने 39 और दीपक ने 33 रन बनाए। अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी के लिए आजम और सुमित ने तीन-तीन तथा अक्षय और पीयूष ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 20.4 ओवर में मात्र 74 रन पर सिमट गई। अक्षय ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। एमजीके क्रिकेट एकेडमी के लिए विवेक ने तीन और अनुराग ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच विवेक को चुना गया। अंपायरिंग रणधीर कपूर और शाहनवाज ने की, जबकि स्कोरर रक्षित गर्ग रहे। इस मौके पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के सचिव लतीफुर्रहमान, साजिद उमर, राजीव गोयल, विक्रांत चौधरी, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें