फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। प्यारे जी महाराज की याद में रणदेवा में शुरू हुए वार्षिक मेले में पहले दिन आयोजित हुए दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। पहले दिन हुई ज्यादातर कुश्ती बराबरी पर छूटी। पहलवानों की कड़ी टक्कर देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव अजमाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। दर्शकों ने पहलवानों को इनाम से नवाजा।
विज्ञापन

मेला परिसर में हुए दंगल में झाड़वन के पहलवान इंसार का मुकाबला जलालाबाद के पहलवान मुर्सलीन से हुआ। पांच मिनट की कुश्ती ने दर्शकों को खुश रोमांचित किया। यह कुश्ती बराबरी पर छुटी। इसके अलावा हरिपुर के पहलवान अंकित की कुश्ती दूधला के पहलवान रोहित से हुई कुश्ती भी बराबरी पर छुटी। इसके अलावा इस्लामनगर के जुबेर और बिलासपुर के सागर, खेडा अफगान के आलमगीर और बिजनौर के वहीद, खुर्रमपुर के बिटटू, पानीपत के भोपाल, दरियापुर के नमन और दूधला के आकाश, कुम्हारहेडा के कामयाब और दूधला के पहलवान दीपक के बीच हुईं कुश्तियां बराबरी पर छुटी। सबसे रोमांचक कुश्ती दिल्ली के पहलवान पप्पू और मुरादाबाद के पहलवान कविरा के बीच हुई। 10 मिनट तक हुई कुश्ती के अंत में दिल्ली के पहलवान पप्पू ने कविरा पहलवान को चित्त कर कुश्ती अपने नाम की। मोहददीनपुर के पहलवान मोनू का मुकाबला गाजियाबाद के पहलवान जिम्मी से हुआ। इसमें मोनू पहलवान ने जिम्मी को चित्त कर कुश्ती जीती। सभी विजेता और उप विजेता पहलवानों को पुरस्कार दिए गए। रेफरी की भूमिका सागरचंद, देवदत्त शर्मा, शकील अहमद और जम्मन खां ने निभाई। इस दौरान मेला प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी हरिपाल सिंह, प्रबंधक संजीव चौधरी, कोषाध्यक्ष सोमनाथ खजांची, भाकियू के तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह, सिताब सिंह, पहल सिंह, श्याम सिंह, कुशलपाल, सेवाराम, राजपाल सिंह, आत्माराम शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें