अवैध कॉलोनी काटने वालों पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी के लोगों ने अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि आवासीय कॉलोनी के बीच से अवैध रूप से रास्ते खोले जा रहे हैं।
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उनकी कॉलोनी के आसपास अवैध रूप से कालोनियां काटी जा रही हैं, जिसमें ज्यादातर जमीन ग्राम पंचायत की है। कांशीराम कालोनी के बीच से अपनी कॉलोनी के लिए रास्ता बना रहे हैं तथा निर्माण सामग्री के वाहन उनकी कॉलोनी के बीच से निकाले जा रहे हैं। इतना ही नहीं मिल से निकलने वाली राख को प्लाटिंग करने वाले भराव में इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे प्रदूषण फैल रहा है। शिकायत करने वालों में महेंद्रपाल, राजेश, दयावती, शालू, रूबी, सुषमा, बिराला, संध्या, राजकुमार, सविता, सुनीता, सतपाल, रुखसाना, धर्मेंद्र, बलवीर, बबलू, ललीता, किरण, सुशील, पीयूष, शर्मिला, पुष्पा, ऊषा, माया आदि शामिल रहे।