फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के सन्नाटे में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौतों का सिलसिला शुरू हुआ तो रात के सन्नाटे में मच गया कोहराम। गांवों के कोने-कोने से चीखें आनी शुरू हो गईं तो हर कोई सिहर उठा। ग्राम उमाही एवं सलेमपुर समेत जिले के अलग-अलग गांवों में लगभग एक दर्जन लोगों को मौत की नींद सुला दिया। रात में ही परिजन शराब पीने वाले लोगों को अस्पताल लेकर दौड़ पड़े। रात से लेकर दूसरे दिन तक अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

ग्राम उमाही में बृहस्पतिवार शाम कुछ लोगों ने आम दिनों की तरह शराब पी और सो गए, लेकिन रात में ही शराब ने असर दिखाना शुरू कर दिया। लोगों की तबियत बिगड़नी शुरू हो गई। मौसम बिगड़ा होने के कारण परिजनों ने सुबह तक का इंतजार किया, लेकिन रात में ही मौतों का सिलसिला शुरू हो गया। यही हालत ग्राम सलेमपुर में हुई। सुबह तड़के से ही मौत के शिकंजे में फंसने लगे। रात में ही चीख पुकार मच गई। गांवों के चारों कोनों से रोने, चीखने की आवाजों ने रात के सन्नाटे को चीरना शुरू किया तो गांव में कोहराम मच गया, जबकि दर्जनों लोगों की शराब पीने से हालत बिगड़ने लगी तो रात में ही अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। दोनों गांवों के जिन लोगों ने भी शराब पी उनका अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। शुक्रवार दोपहर तक लोगों का अस्पताल में पहुंचना जारी रहा। लगभग दो दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती हो गए, जबकि शाम तक भी लोगों का आने का सिलसिला जारी रहा।
अस्पताल में उपचाराधीन मरीज
ग्राम उमाही निवासी बल्लू, राजकुमार, सोनी, रिजवान, तनवीर, जलसिंह, सुरेंद्र, तेजपाल, हरीचंद्र, राजेश, ऋषिपाल, श्यामो, टिंकू, जयकिशन, नीरज, ग्राम कोलकी निवासी गुलाब सिंह, नाथीराम जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि छह मरीज पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भी भीर्त हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें