फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के हाथों में खेलना बंद करें मुसलमान: जव्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। मजलिस को खिताब करते हुए शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि मुसलमान अमेरिका के हाथों में खेलना बंद करें। इस समय मुसलमानों को एकता की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने वसीम रिजवी को भी भाजपा के हाथों का खिलौना बताया।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली के गांव लखनौती में हाजी अजर अब्बास के चेहल्लुम के मौके पर आए मौलाना कल्बे जव्वाद ने मुन्नो बेगम इमाम बारगाह में मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि इमाम हुसैन ने करबला में अपने मासूम बच्चों की कुर्बानी सिर्फ इंसानियत को जिंदा रखने के लिए दी थी। उन्होंने कहा कि बच्चे असगर अली को पानी तक नहीं पीने दिया गया। जब उनके चाचा उनके लिए पानी लेने गए तो उन्हें तीरों से छलनी कर दिया गया। उन्होंने मुसलमानों को इंसानियत के रास्ते पर चलने की सीख दी। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में शिया धर्म गुरु ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में मुसलमान की हालत खस्ता है। इसका मुख्य कारण है मुसलमानों के तमाम जिम्मेदार लोग और उलमा, जो अमेरिका के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं। उन लोगों को अमेरिका की कठपुतली ना बनकर कौम के बारे में सोचना चाहिए। बीजेपी नेता वसीम रिजवी के बारे में उन्होंने कहा कि वह बीजेपी की हाथों की कठपुतली है जैसे बीजेपी उसे चारा डालती है वैसे ही बोलता है।
इस दौरान मरसिया खान, शोएब, नोहा खानी, सदर अब्बास, मौलाना फरहत हुसैन, नुसरत वाहिद बहराइच, रजौली अमरोहा, रहबर अली लखनऊ, शेर मो. मुरादाबाद, हाजी अली बिजनौर, विला हापुड़, शहनवाज लखनऊ, नजर अब्बास अकबरपुर, अलमदार आजमगढ़, पूर्व राज्य मंत्री ईशा, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, डा शहजाद, सोजिब बेग, आरिफ खान, हसन कमाल, बबलू जैदी, फरहान खान, फरजंद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें