फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज ने अनंत चतुर्दशी पर भव्य शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन समाज ने अनंत चतुर्दशी पर भव्य शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन जैन मंदिरों में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज द्वारा नगर में भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बच्चों ने इंद्र का रुप धारण कर नगर भ्रमण किया। बाद में मंदिर पहुंचकर श्रीजी का सहस्त्र कलशों से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जैन समाज द्वारा अनंत चतुर्दशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सरागवाडा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाद में भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के बच्चों ने इंद्रों का रूप धारण कर नगर भ्रमण कर भगवान के जयकारे लगाते अहिंसा का संदेश दिया। यात्रा सरागवाड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर श्री दिगंबर जैन मंदिर बाहरा, श्री दिगंबर जैन मंदिर कानून गोयान, जनकपुरी, हनुमान चौक, मेन बाजार, एमबीडी चौक से होते हुए भगवान श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेचलगढ़ में पहुंची जहां पर इंद्र बने श्रद्धालुओं ने अपनी लुटिया में जल भरकर श्रीजी का अभिषेक किया। बाद में यात्रा पुन: उन्हीं मार्गों से होते हुए मंदिर जी सरागवाड़ा में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान पंडित देवेंद्र जैन शास्त्री ने बताया कि अनंत चतुर्दशी का दिन जैन ग्रंथों के अनुसार महत्वपूर्ण होने के साथ ही ब्रह्मचर्य व्रत धारण करने की शिक्षा देता है। बैंड बाजो की मनमोहक धुनों से समस्त वातावरण भक्तिमय बन गया। इस दौरान समाज ने भगवान वासु पूज्य जी के निर्वाण महोत्सव पर निर्वाण लाडू़ अर्पित कर प्रभु का गुणगान किया। इस मौके पर चंदन जैन, संजोली जैन, नितिका जैन, पायल जैन, पारुल जैन, अंकित जैन, रजत जैन, आकाश जैन, अजय जैन, मुकेश जैन, रुचि जैन, बबीता जैन, अर्चना जैन, नेहा जैन, उत्सव जैन, नीतू जैन, प्रदीप जैन, संदीप जैन, अतुल जैन, विकास जैन, संजीव जैन, अजय जैन, संध्या जैन, संगीता जैन, प्रवीन जैन, सुरेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें