फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत तरुण सागर का जाना सर्व समाज का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में विश्व विख्यात संत तरुण सागर जी महाराज के निधन पर व्यापारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त कर कहा कि देश को सही दिशा व दशा दिखाने वाले तरुण सागर जी महाराज की कमी केवल जैन समाज को नहीं अपितु पूरे देश को महसूस होती रहेगी।
विज्ञापन

गुरुद्वारा चौक पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि देश ने एक महान संत खो दिया है। उनके कड़वे प्रवचन समाज को सही दिशा दिखाते थे। हर बात में उनकी एक संदेश होता था, जिससे व्यक्ति को प्रेरणा मिलती थी। जैन समाज के साथ व्यापारी समाज भी उनके निधन से गहरे सदमे में है। उनके अनुयायियों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों में जिला संयोजक राजीव नामदेव, नगर अध्यक्ष सतीश चावला, लाला पवन बंसल महामंत्री शिवकुमार राणा, अंकुर जैन, हिमांशु जैन, दर्शन लाल, आदेश नामदेव, दिनेश चाब्बा, सुशील नामदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें