सपा नेता ने की उस्मान के परिजनों को सांत्वना
चिलकाना। उस्मान की हत्या के बाद ग्राम दुमझेडी में सपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास उस्मान के परिजनों से मिलने पहुंचे तथा उन्हे सांत्वना दी। उस्मान के परिजनों ने सपा नेता को बताया कि वह पुलिस द्वारा किये गये खुलासे से संतुष्ट नहीं है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों को बचाने में लगी है। जगपाल दास ने कहा है कि वह अपने और पार्टी स्तर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर बात करेंगे और सही खुलासे की मांग करेंगे। इस दौरान प्रधान डा. इरशाद, पूर्व प्रधान मित्रपाल, सपा नेता यूसुफ कुरैशी, डा. रिजवान, मौ. मुदस्सिर, कारी साहवेज, वेदपाल धीमान, तुषार गोयल आदि थे। ब्यूरो