कैंसर और एड्स की रोकथाम में सहयोग करेगी ईएमएआई
सहारनपुर। इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान ने कहा कि देश में तेजी से फैल रहे कैंसर, एड्स और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए एसोसिएशन सरकार का सहयोग करेगी। वह बुधवार को एक होटल सभागार में हुई एसोसिएशन की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बीमारियों पर अंकुश पाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य अभियानों में एसोसिएशन आगे आकर काम करेगी। देश भर में जन जागरूकता रैलियां और शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एडवांस डायग्नोज आइरिस डायग्नोसिस से वंचित रह गए चिकित्सकों के लिए देश भर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनकी शुरूआत 20 सितंबर से होगी। बैठक में डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. पवन सैनी, डॉ. नरेंद्र कपिल, डॉ. महेश कोरी, डॉ. सुखेंद्र सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. ओमकरण, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. रामकुमार आदि मौजूद रहे।
डॉ. वार्ष्णेय बने कार्य परिषद के सदस्य
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय को सीसीएस यूनिवर्सिटी की कार्य परिषद का सदस्य नामित किया गया है। कॉलेज प्रबंध समिति सचिव मोहित जैन, शिक्षक संघ पदाधिकारी डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. संदीप गुप्ता, बृजपाल, विवेक सिंह पुंडीर, सोमीलाल आदि ने डॉ. वार्ष्णेय को बधाई दी।