प्रमाण पत्र देकर किया प्रशिक्षण शिविर का समापन
सहारनपुर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। बेरीबाग में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का समापन मेरठ से आए जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने प्रमाण पत्र वितरित कर किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि इस कार्य को स्वरोजगार के रूप में अपनाकर स्वयं को आत्म निर्भर बनाएं। संचालिका अनीता दुआ और हरजीत कौर ने भी अपने विचार रखे। इसमें डोली, राखी, गजाला, अक्षिता गुप्ता, रुखसार, प्रतिभा गुंबर, मुस्कान, रितिका शर्मा, मीनू, मधु सैनी, निधि गुप्ता, अमरीक लाल, तिलकराज, संजीव भंडारी, अमरजीत सिंह, गुलशन कुमार, धर्मेंद्र अनमोन, कृष्ण लाल आहुजा मौजूद रहे। ब्यूरो