फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता को जनांदोलन बना कर ही सहारनपुर होगा ओडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। अपर जिला अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि खुले में शौच से मुक्त होने के लक्ष्य में सहारनपुर काफी पीछे चल रहा है। जिले को ओडीएफ घोषित कराने के लिए स्वच्छता अभियान को जनांदोलन बनाना होगा। इसके लिए जिले के हर व्यक्ति को इस अभियान से व्यक्तिगत रूप से जुड़ना होगा। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को वृहद स्वच्छता अभियान स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और सफाई कर्मचारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि पहले अपने मोहल्ले फिर गांव और फिर न्याय पंचायत उसके बाद ब्लाक को ओडीएफ घोषित करा स्वच्छता अभियान को सिरे चढ़ाने का काम करें। इसमें प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और सफाई कर्मचारियों की महती भूमिका है। एसडीएम बेहट वैभव शर्मा ने कहा कि गांवों में अतिक्रमण नहीं होने दें, ताकि गंदगी सड़कों पर न फैले। ग्राम प्रधान अतिक्रमण को चिह्नित कर उन्हें बताएं ताकि उसे हटवाया जा सके। ग्राम पंचायत स्तर पर कूड़े के निस्तारण के लिए स्थान निश्चित किया जाए। उन्होंने पॉलिथीन मुक्त गांव बनाने के लिए भी प्रधानों से आगे आने का आह्वान किया। ब्लाक प्रमुख उमेश देवी ने गांव के जिम्मेदार लोगों से आह्वान किया कि वे ऐसे लोगों को जो अब भी खुले में शौच जा रहे हो उसके दुष्परिणाम बता कर उन्हें शौचालय बनवाने को प्रेरित करें।
खंड विकास अधिकारी राहुल वर्मा, नायब तहसीलदार नितिन तेवतिया, डा मुकेश कुमार, प्रधान भानू प्रताप सिंह गदरहेड़ी, प्रधान राजेश रंडोल, मनोज चौधरी अल्लीवाला, मौलवी शमीम मुजफ्फराबाद, स्वराज सिंह भूलनी, सुनील प्रधान फतेहपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें