फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सौंपा मेयर को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर प्लास्टिक एसोसिएशन ने महापौर संजीव वालिया को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि अधिकारी प्रतिबंध की आड़ में प्लास्टिक पैकेजिंग बैग्स को भी कैरी बैग मानकर उन पर जुर्माना मांग रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेयर को सौंपे ज्ञापन में सहारनपुर प्लास्टिक एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने उन प्लास्टिक के कैरी बैग को प्रतिबंधित किया है, जो 50 माइक्रोन से कम मोटाई के हैं। कहा कि इंडस्ट्रीज में पैकिंग के काम आने वाले प्लास्टिक को प्रतिबंधित नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि अधिकारी प्लास्टिक पैकिंग को भी कैरी बैग मानकर उठा रहे हैँ और उस पर जुर्माना भी मांग रहे हैं। उन्होंने गलत कार्रवाई को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रशासन का सहयोग करते हुए 50 माइक्रोन से नीचे के कैरी बैग को स्वेच्छा से समर्पण कर देंगे। अध्यक्ष सुदर्शन जुनेजा, नरेश कुमार, सुरेश त्यागी, अशोक छाबड़ा, निखिल कुकरेजा, प्रमोद शाह, गुरबख्श चावला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें