सहारनपुर। जिला सहकारी बैंक के संचालक पद के चुनाव में सोमवार को नौ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए और एक पर्चा जांच में निरस्त हो गया। अब दस संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है, जिनका चुनाव दस मई को होगा।
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड चुनाव में 12 संचालक पदों के लिए 36 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। देवबंद से विनोद कुमार, नकुड़ से राज सिंह माजरा, भानू प्रताप, नागल से चरण सिंह, अंकुर उर्फ अभिषेक, नानौता से महिला पाल सिंह, वंदना, मनोज, भीष्म राणा, विजयपाल, पुवांरका से पूनम, रामपुर मनिहारान से कीरत सिंह, राधेश्याम, वृत्तिक अ, ब और स से जवाहर सिंह, सीटू कुमार, पंकज कुमार, सुधीर कुमार, महेंद्र सिंह, शहरी से रमा शर्मा, सरसावा से अफसाना, सहकारी क्रय-विक्रय समितियों से राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह राठौर, वेद प्रकाश पुंडीर, ज्ञानेंद्र सिंह, रामकुमार, संदीप सैनी, मदनपाल सिंह, सीताराम, शिवकुमार, देवेंद्र कुमार, साढ़ौली कदीम से देवेंद्र कुमार, नवीन कुमार, नरेश, अनुज कुमार, राजवीर सिंह ने नामांकन किया था। सोमवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया। जिला सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक हरिंद्र सिंह ने बताया कि नागल से अंकुर उर्फ अभिषेक, वृतिक सात अ से सुधीर, सहकारी क्रय-विक्रय समितियों से मदनपाल, वेद प्रकाश पुंडीर, शिवकुमार, देवेंद्र कुमार, नानौता से मनोज, विजयपाल, महिपाल ने अपना नामांकन वापस लिया। जांच में रामपुर मनिहारान से राधेश्याम का पर्चा निरस्त हो गया। अब 10 मई को चुनाव होगा। 10 संचालक पदों पर निर्विरोध चुनाव होना तय है। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।