फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी में घुसे हाथी ने उत्पात मचाया
विज्ञापन


बिहारीगढ़। मोहंड रेंज के जंगल से आबादी क्षेत्र में जा घुसे एक बिगडै़ल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी एक ग्रामीण के घर की चारदीवारी तोड़कर अंदर घुस गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर बड़ी मुकिश्ल से हाथी को गांव से खदेड़ा। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग की।
शुक्रवार रात करीब दस बजे ग्रामीण सोए भी नहीं थे कि मोहंड के जंगल से एक हाथी पानी की तलाश में गांव खुशहालीपुर के किसानों की फसलों को रौंदता हुआ आबादी क्षेत्र में जा घुसा। यहां हाथी सुदेश सैनी के घर की चारदीवारी तोड़कर अंदर घुस गया। आसपास के लोगों ने हाथी को बड़ी मुश्किल से शोर मचाकर भगाया। उन्होंने मोहंड रेंज कार्यालय को सूचना देकर जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण धीर सिंह, सुलेख चंद, रामेश्वर प्रसाद, ग्राम प्रधान पति राज कुमार राणा ,विजय कुमार, सोनी कुमार आदि ने बताया कि गर्मी के चलते जंगली जानवरों का कृषि एवं आबादी इलाके में आना जाना शुरू हो गया है। इससे आम जनता को जान का खतरा बना है। वन क्षेत्राधिकारी मोहंड एमएम जोशी का कहना है कि इस मौसम में पानी के प्राकृतिक श्रोत सूख रहे हैं। जानवरों को जंगल में ही पीने का पानी मुहैया कराने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और जंगल से सटे गांवों में रात की गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें