फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने सब्जी मंडी स्थल को कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। व्यापारियों द्वारा डीएम के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद प्रशासन ने एक बार फिर सब्जी मंडी स्थित स्थल को कब्जा मुक्त करा दिया। हालांकि उक्त स्थल की घेराबंदी कराते हुए दोनो पक्षों को अग्रिम आदेशों तक उसमें प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला बाबू राय निवासी धर्म मित्र गर्ग ने कुछ लोगों पर उनकी दुकान परिसर स्थित कुछ अग्रिम हिस्से पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था। कई साल तक मुकदमा चलने के बाद आखिर न्यायालय ने उक्त स्थान को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दे दिए थे। आदेश के अनुपालन में 25 जनवरी को एसडीएम अमित आसेरी की मौजूदगी में जमीन को खाली करा दिया गया था। लेकिन अगले दिन ही दूसरे पक्ष ने उस स्थान पर फिर से सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया था। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। कोई कार्रवाई ना होने पर व्यापारी पुत्र देवमित्र गर्ग उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मोल्हडमल गर्ग के नेतृत्व में मनोज गोयल, प्रीतम गोयल और नीरज अग्रवाल आदि व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी से मिले थे और उन्हें दोबारा अतिक्रमण किए जाने से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को पालिका ईओ कृष्ण मुरारी कर्मचारियों को लेकर उक्त स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण कर्ताओं को अपना सामान हटाने के निर्देश दिए। कुछ ही देर में एसडीएम अमित आसेरी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उक्त स्थल को खाली कराकर फिलहाल उसका घेराव करा दिया गया है। दोनों पक्षों को अग्रिम आदेशों तक उक्त स्थल से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें