देवबंद (सहारनपुर)। भायला पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में चौथे दिन स्वयंसेवकों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनसे अपने घर के आंगन में एक पौधा अवश्य रोपित करने की अपील की गई।
महाविद्यालय के अध्यक्ष श्याम कुमार रावत ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए हमें पौधे लगाने चाहिए। प्राचार्य डा. बीएस यादव ने कहा कि हरे-भरे पेड़ों से हमें शुद्ध वायु प्राप्त होती है। पेड़ वातावरण में बढ़ रही जहरीली गैसों को अवशोषित कर सभी जीवधारियों के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश कुमार के दिशा निर्देशन में प्राचीन शिव मंदिर भायला कलां के परिसर में पौधरोपण किया। प्राध्यापक मेनपाल सिंह, सुधीर कुमार, पारूल गिल, राहुल व जैनब मुमताज ने बताया कि हमें हरे पेड़ों को नहीं काटना चाहिए। क्योंकि पेड़ों से हमें लकड़ी के अलावा फल-फूल और औषधि भी मिलती है। कुलदीप सिंह व नेपाल सिंह ने कहा कि हमें जन्मदिन तथा शादी समारोह आदि अवसरों पर पौधा लगाने की शुरूआत करनी चाहिए।