सहारनपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने चाइनीज मांझे के विक्रेताओं का पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की।
बुधवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने धोबीघाट पर पुतला फूंका। युवा नगर प्रमुख तरुण राणा ने कहा कि चाइनीज मांझे पर रोक के बावजूद दुकानदार मांझा बेच रहे हैं। चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो चुकी है। इससे पूर्व भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। मगर, पुलिस-प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रहा है। प्रशासन को अभियान चलाकर कार्रवाई करनी चाहिए। योगेश कुमार, मुकेश अग्रवाल, माधो, श्याम लाल, सोनू यादव, बबली आदि मौजूद रहे।