देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान ने कहा कि छात्रों को चाहिए कि वह फिजुल कामों से बचकर पढ़ाई पर ध्यान लगाएं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को दीनी तालीम दिलाने पर भी जोर दिया।
बुधवार को मोहल्ला पठानपुरा स्थित मदरसा जामिया तुल कुरआन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुफ्ती शरीफ खान ने छात्रों को बुजुर्गों की कुर्बानियां बताई। उनके नक्शे कदम पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके कारण ही आज हम यहां तक पहुंचेे हैं। इसलिए छात्र पूरी ईमानदारी के साथ तालीम हासिल कर और बुजुर्गों के नक्शे कदम पर चलकर उन जैसा बनने का प्रयास करें तो ही शिक्षा हासिल करने का फायदा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए छात्र यहां आए हैं उसको हासिल किया जा सकें। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को दीनी तालीम दिलाए जाने का आह्वान भी किया। अंत में उन्होंने मुल्क में अमनो अमान, आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआ कराई। कार्यक्रम की शुरुआत कारी रिहान की तिलावत-ए-कुरआन पाक से हुई। अध्यक्षता मुफ्ती शरीफ व संचालन मुफ्ती शाहनवाज ने किया। इस मौके पर डा. अहसान, फरीद खान, मौलाना सिकंदर, उबैदुर्रमान, हाजी वलीउर्रहमान, जीशान अहमद, अरशद खान, आजम कुरैशी, मौ. अमजद, मौ. आजम, यूनुस, मौ. यूसुफ और हमदान आदि मौजूद रहे।