फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की जमीन का किसने किया बैनामा, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने अपनी जमीनों पर कब्जा लेना शुरू कर दिया है, जिसकी शुरूआत रायवाला की 69 बीघा जमीन से की गई। उसके बाद नगर निगम ने लेबर कॉलोनी और राकेश टाकिज के पीछे की जमीन पर कब्जा लिया।
विज्ञापन

मगर कुछ जमीनें ऐसी हैं, जिनपर लोगों का कब्जा तो है ही साथ ही उनके पास बैनामा भी है। नगर निगम ऐसे बैनामा की जांच करा रहा है। चकराता रोड पर नगर निगम की पानी की टंकी है। टंकी के नीचे जमीन को नगर निगम अपनी बताता रहा है। मगर इसी जमीन का एक बड़ा हिस्सा कुछ लोगों के कब्जे में है, जिसपर उन्होंने भवन का निर्माण कराया हुआ है। जब नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर कब्जाधारियों से बात की तो उन्होंने निगम अधिकारियों के सामने बैनामा की कॉपी रख दी। निगम की जमीन पर बैनामा किसने और कैसे कराया है। इसे लेकर निगम के अधिकारी हैरान हैं। चूंकि बैनामा हुआ है, ऐसे में नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। संपत्ति अधिकारी केशव ने बताया कि वह बैनामा की जांच करा रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें