फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी झोंपड़ी में विद्युत कनेक्शन लगवाने को नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खलासी लाइन स्थित झुग्गी-झोपड़ी में विद्युत कनेक्शन लगवाए जाने को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों और बसपा पार्षद के बीच नोकझोंक हो गई। पार्षद ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को विद्युत कनेक्शन दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

वार्ड 15 रेलवे कॉलोनी के पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू के नेतृत्व में खलासी लाइन स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले दर्जनों लोग घंटाघर स्थित विद्युत निगम के सब स्टेशन पर अधिकारियों से मिले। पार्षद ने कहा कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले सभी लोगों के पहचान पत्र, आधार कार्ड और राशन कार्ड बने हुए हैं, लेकिन इन्हें आज तक विद्युत कनेक्शन नहीं मिला। विद्युत अधिकारियों ने कहा कि पूर्व नगर विधायक ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को बांग्लादेशी बताया था। इस पर पार्षद और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों की विद्युत अधिकारियों से नोकझोंक हुई। पार्षद ने कहा कि अगर जल्द विद्युत कनेक्शन ना दिए गए तो आंदोलन किया जाएगा। सीटू, लाखन, आसमा, दीनानाथ, लक्ष्मी देवी, अब्दुल, संतोष, मंतेष, सईदा, राशिदा, नीलम, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें