फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पाठशाला में दी कृषि अनुदान की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। कृषि विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय किसान पाठशाला के समापन पर किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कृषि अनुदान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के गांव रसूलपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय किसान पाठशाला के समापन पर मास्टर ट्रेनर रामकुमार ने किसानों को बताया कि किसान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कलस्टर प्रदर्शन हेतु रुपये 7500 प्रति हेक्टेयर, फसल पद्धति प्रदर्शन में 12500 रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान तथा विभिन्न कृषि यंत्रों पर निर्धारित सीमा के अंतर्गत रुपये 600 से अधिकतम रुपये 150000 तक का अनुदान किसान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि किसान पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि समृद्धि योजना के अंतर्गत बीहड बंजर भूमि को कृषि उत्पादन हेतु बनाने के लिए अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। शासन द्वारा संचालित इस पांच दिवसीय किसान पाठशाला में मास्टर ट्रेनर के अलावा कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। इसके चलते किसानों की भी पाठशाला में विशेष रूचि नजर नहीं आई। इस अवसर पर किसान योगेंद्र सिंह, नितिन कुमार, सोनू धीमान, प्रेमचंद, अफजाल, अनिल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें