फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमपुर में शत्रु संपति कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस-पीएसी को साथ लेकर तहसील क्षेत्र के आलमपुर अमादपुर गांव में शत्रु संपत्ति को कब्जा मुक्त कराते हुए उस पर ट्रैक्टर चलवा दिया। मुक्त कराई गई जमीन ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी गई है। इस गांव में कुछ भूमि आबादी में है, जिसे बाद में कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम युगराज सिंह एवं तहसीलदार हर्ष चावला ने राजस्व टीम के साथ शनिवार को तहसील बेहट क्षेत्र के आलमपुर अमादपुर में खसरा नंबर 138 रकबा 2.196 हेक्टेयर व खसरा नंबर 106 रकबा 0.04671 (शत्रु संपत्ति) को कब्जा मुक्त कराकर उसकी ट्रैक्टर से जुताई करा दी। यह जमीन आलमपुर अमादपुर निवासी जहूर अहमद एवं प्रवीण बेगम निवासी रायेपुर के कब्जे में थी। राजस्व टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद ग्राम प्रधान इकराम की सुपुर्दगी में दे दिया। एसडीएम ने बताया कि खसरा नंबर 143 रकबा 0.740 हेक्टेयर भूमि आबादी में है। उसे कब्जा मुक्त कराने के लिए बाद में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस एवं पीएसी के जवान मौके पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें