फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्र लेने वालों की बढ़ी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन पत्र लेने वालों की बढ़ी कतार
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रकिया खंड विकास कार्यालय पर चल रही है। अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ खंड विकास कार्यालय पहुंच रहे हैं। जहां पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी के साथ किसी को भी कार्यालय परिसर में मोबाइल तक ले जाने की अनुमति नहीं है। नामांकन प्रक्रिया के तहत आज तीसरे दिन नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान खंड विकास कार्यालय पर रामपुर और नानौता नगर पंचायत के नामांकन पत्रों की ब्रिकी की जा रही है। रामपुर मनिहारान नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के बीस तथा सदस्य पद 105 और नानौता नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 13 और सदस्य पद के 105 नामांकन पत्रों की ब्रिकी हो चुकी है। रामपुर नगर पंचायत के लिए दो सदस्यों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उधर कांग्रेस, बसपा, भाजपा से टिकट की मांग कर रहे अन्य दावेदारों ने मंगलवार रात बैठक करने की घोषणा की है। टिकट से वंचित दावेदारों का कहना है कि वह संयुक्त मोर्चे का गठन करेंगे। बैठक में जो निर्णय आएगा और जो नाम तय किया जाएगा, उसे मोर्चा चुनाव लड़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें