फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा भाव से कराया छड़ियों का श्रृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री गुग्घा म्हाड़ी सुधार सभा के पदाधिकारियों ने दीनानाथ बाजार स्थित पीर बाबा की समाधि पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी भक्तों ने छड़ियों का श्रृंगार कर पूजन किया।
विज्ञापन

श्री गुग्गा म्हाड़ी सुधार सभा के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में दीनानाथ बाजार में स्थित पीर बाबा की समाधि पर पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद सभी छड़ियों के भक्तों के यहां जाकर छड़ियों का श्रृंगार कराया। पंकज उपाध्याय ने बताया कि सभी छड़ियां नगर में भ्रमण करने लगेंगी। 31 अगस्त की शाम सभी छड़ियां गंगोह रोड स्थित बाबा श्री जाहरवीर की म्हाड़ी पर प्रस्थान करेंगी, जहां तीन दिन तक मेला लगेगा। मेले में अनेक प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि म्हाड़ी पर हो रहे अवैध कब्जों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान चौधरी ताराचंद शास्त्री, ओम प्रकाश सैनी, भगवत प्रसाद, गुलशन सागर, पवन सैनी, जितेंद्र, अनिल सैनी, रविकांत, विकास सैनी, अशोक नाथ, राजेंद्र टहलवा, शिव कुमार, कमल कश्यप, पिंटू, मनोज, बंटी व सौरभ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें