फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस कार से भिड़ी, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस कार से भिड़ी, अधेड़ की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-नानौता रोड़ पर शनिवार को स्कूली बस और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सड़क हादसा शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बड़गांव थाना क्षेत्र के महेशपुर स्थित नाग देवता मंदिर के पास हुआ। शिमलाना निवासी ऋषिपाल (50) के बीमार होने के कारण उसकी पत्नी मधु तथा पुत्र बबलू एवं राजू कार से देवबंद में किसी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ला रहे थे। जब कार नाग देवता मंदिर के पास पहुंची तो सामने से आ रही बडग़ांव स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल की बस से टक्कर हो गई। इसमें ऋषिपाल उसकी पत्नी मधु और पुत्र बबलू और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों के मुताबिक हादसे के समय बस में सवार बच्चे चीख पड़े। इनमें कुछ बदहवास हो गए। हादसे के बाद स्कूली बस का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने प्राइवेट गाड़ी से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जबकि गंभीर घायल ऋषिपाल को सुभाष चौक के निकट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मधु, बबलू और राजू को हायर सेंटर भेजा गया। उधर, कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मामला बड़गगांव थाना क्षेत्र का है। पंचनामा बड़गांव पुलिस ही भरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें